पीएम किसान योजना में जरूरी हुई किसान आईडी: अब इन 14 राज्यों में रजिस्ट्रेशन बिना इसके नहीं होगा भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली एक प्रमुख योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6,000 की सहायता तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। हाल ही में इस योजना को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है, जिसमें “किसान आईडी” (Farmer ID) को अनिवार्य कर दिया गया है। अब बिना इस ID के किसान योजना के तहत नए रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगे। सरकार ने यह नियम फिलहाल देश के 14 राज्यों में लागू किया है, और आगे इसे पूरे देश में लागू किए जाने की तैयारी है। किसान आईडी क्या है? किसान आईडी , एक डिजिटल पहचान पत्र है जो हर किसान को यूनिक कोड के रूप में दिया जाता है। इसमें किसान की व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ भूमि का विवरण, फसलों की जानकारी, और अन्य कृषि से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप में मौजूद होती है। यह ID आधार कार्ड और जमीन रिकॉर्ड से लिंक की जाती है ताकि यह तय किया जा सके कि जो व्यक्ति योजना के ल...