सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Kailash Mansarovar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कैलाश मानसरोवर Kailash Mansarovar Yatra

कैलाश मानसरोवर को शिव-पार्वती का घर माना जाता है. सदियों से देवता, दानव, योगी, मुनि और सिद्ध महात्मा यहां तपस्या करते आए हैं. प्राचीन ग्रंथों के अनुसार हिमालय जैसा कोई दूसरा पर्वत नहीं है क्योंकि यहां भगवान शिव का निवास है और मानसरोवर भी यहीं स्थित है. हर वर्ष मई-जून महीने में भारत सरकार के सौजन्य से सैकड़ों तीर्थयात्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते हैं. क़ैलाश मानसरोवर की यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra Route Details in Hindi): क़ैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को भारत की सीमा लांघकर चीन में प्रवेश करना पड़ता है क्योंकि यात्रा का यह भाग चीन में है. कैलाश पर्वत की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 20 हजार फीट है. यह यात्रा अत्यंत कठिन मानी जाती है. कहते हैं जिसको भोले बाबा का बुलावा होता है वही इस यात्रा को कर सकता है.  सामान्य तौर पर यह यात्रा 28 दिन में पूरी होती है. कैलाश पर्वत कुल 48 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है. कैलाश पर्वत की परिक्रमा वहां की सबसे निचली चोटी दारचेन से शुरू होकर सबसे ऊंची चोटी डेशफू गोम्पा पर पूरी होती है. यहां से कैलाश पर्वत को देखने पर ऐसा लगता है, मा...