सूतक काल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सूतक काल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 6 नवंबर 2022

Lunar eclipse जानिए सूतक काल का समय और क्या नहीं करना चाहिए?

नवंबर 06, 2022 0

08 नवंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण

जानिए सूतक काल का समय और क्या नहीं करना चाहिए?




चंद्र ग्रहण 2022: मंगलवार, 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण है. यह कार्तिक पूर्णिमा पर होने जा रहा है। यह साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा, जबकि पूर्वी हिस्सों में यह स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। स्थान और समय के आधार पर चंद्र ग्रहण के शुरुआती समय में अंतर हो सकता है, लेकिन यह हर जगह एक ही समय पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के समय से 09 घंटे पहले शुरू हो जाता है. जिस स्थान पर ग्रहण का समय शुरू होगा, वहां सूतक काल की गणना 09 बजे से पहले कर लेनी चाहिए।

चंद्र ग्रहण 2022 का समय


दिल्ली में 08 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय शाम 05.32 बजे है. इस समय से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा और शाम 06:18 बजे समाप्त होगा। ग्रहण की शुरुआत से मोक्ष तक के समय को ग्रहण काल ​​कहा जाता है।




चंद्र ग्रहण 2022 सूतक काल


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले शुरू होगा। ऐसे में 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 09.21 बजे से शुरू होगा. स्थान के आधार पर सूतक काल के आरंभिक समय में अंतर होता है।


यह ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा को पड़ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा 07 नवंबर को शाम 04:15 बजे से 08 नवंबर को शाम 04:31 बजे तक चलेगी।




1. सूतक काल में सभी प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्य न करें। ये वर्जित हैं। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।


2. इस दौरान पूजा और धार्मिक कार्य बंद रहते हैं। सूतक काल में मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।


3. सूतक काल में भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस समय का भोजन दूषित हो जाता है।


4. इस दौरान सोना भी वर्जित है। लेकिन मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को इससे छूट दी गई है।


5. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय और सूतक काल में घर से बाहर निकलने की मनाही होती है और उन्हें नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.