चैत्र नवरात्रि घटस्थापना 2023 मुहूर्त का शुभ मुहूर्त Chaitra Navratri 2023 Pooja Vidhi: इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही आदिशक्ति की पूजा करने से नवग्रह भी शांत रहते हैं। इस बार मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आ रही हैं, जो सुखद और शुभ रहेगा। आइए जानते हैं घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व... चैत्र नवरात्रि तिथि 2023 (चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि) वैदिक पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 21 मार्च की रात 10 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 22 मार्च को रात 8 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी। चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 24 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस समय कलश स्थापना की जा सकती है। 110 साल बाद शुभ संयोग पंचांग के अनुसार इस वर्ष मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आ रही हैं। जिसे सुख-समृद्धि कारक कहा जाता है। और इस साल 110 साल बाद शुभ योग बन रहा है। क्योंकि इस बार नवदुर्...