कब्ज एक ऐसी बीमारी है जिससे हर किसी को जीवन में दो-चार होना ही पड़ता है। सामान्यत: यह अनियमित दिनचर्या एवं गलत खान-पान के कारण होती है। कब्ज के कारण - * भोजन में रेशेदार पदार्थों की कमी। * शारीरिक मेहनत न करना। आलस्य। दिन भर एक ही जगह बैठे-बैठे काम करना। * शरीर में पानी की कमी। * चाय,कॉफ़ी, शराब,तंबाकू व धूम्रपान का अति प्रयोग। * अनियमित दिनचर्या व आहार विहार। * गरिष्ठ भोज्य पदार्थों का अधिक सेवन। * जल्दबाजी में बिना चबाए भोजन करना। ज्यादा उपवास करना। * बड़ी आंत में घाव या चोट। * आंतों की रुकावट। कब्ज से बचने के उपाय - * भोजन में अधिक से अधिक रेशेदार सब्जियों, फलों, सलाद व छिलके वाली दालों का उपयोग करें। * जब भी मल त्याग की इच्छा हो, दबाएं नहीं। * रात्रि भोजन और सोने के बीच करीब 2 घंटे का अंतर जरुर रखें। * रात में जल्दी सोने के लिए जाएं एवं सुबह जल्दी उठें। * लगातार मल निष्काशक औषधियों से सेवन से बचें। * दिन भर में खूब पानी पिएं। * भोजन को खूब चबा चबा कर ग्रहण करें। भोजन करते समय पूरा ध्यान भोजन के चबाने पर रखें। * प्रात: एवं सांध्य भ्रमण के लिए अवश्य समय निकालें। * सुबह व्यायाम, कसरत ए...