अब कैश रखने की जरूरत नहीं आज से शुरू हुई डिजिटल करेंसी, आम लोगों को क्या होगा फायदा? भारतीय रिजर्व बैंक ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत आज से देश में डिजिटल करेंसी की शुरुआत की है। 1 फरवरी को बजट भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री ने डिजिटल करेंसी जारी करने की घोषणा की थी। आज यानी 1 नवंबर से डिजिटल करेंसी होलसेल शुरू हो गया है। इसका उपयोग बैंक जैसे बड़े वित्तीय संस्थान, बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां और बड़े सौदे करने वाले वित्तीय संस्थान करेंगे। रिजर्व बैंक जल्द ही डिजिटल करेंसी रिटेल भी जारी करेगा। खुदरा डिजिटल मुद्रा का उपयोग आम लोग कर सकते हैं और इससे दैनिक लेनदेन किया जा सकता है। इन 9 बैंकों में शुरू हुई डिजिटल करेंसी रिजर्व बैंक ने अभी-अभी देश के 9 बैंकों में डिजिटल करेंसी जारी करने की अनुमति दी है। ये बैंक हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचएसबीसी बैंक। कैसे काम करेगा डिजिटल करेंसी डिजिटल करेंसी एक ऐसी करेंसी है, जिसे देखा या छुआ नहीं जा सकता लेकिन यह सामान्य ...