आप WhatsApp पर अपनी तस्वीरों से क्रिएटिव स्टिकर्स बना सकते हैं, जानें कैसे WhatsApp: अगर पूछा जाए कि सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लिकेशन कौन सा है, तो लोग बिना किसी संदेह के सीधे व्हाट्सएप का नाम लेंगे। आज करोड़ों भारतीय लोग इस मैसेजिंग ऐप के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं। पहले व्हाट्सएप में फीचर बहुत कम थे, लेकिन धीरे-धीरे कई ऐसे फीचर अपडेट किए गए जिनका इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है। उदाहरण के लिए, वीडियो कॉलिंग, मनी ट्रांसफर, इमोजी भेजना आदि। व्हाट्सएप पर स्टिकर भेजने का भी इन दिनों चलन है। बहुत से लोग अपनी तस्वीर को स्टिकर में बदल देते हैं और दोस्तों, परिवार आदि को भेज देते हैं। ऐसे में अगर आप नहीं जानते कि व्हाट्सएप पर खुद स्टिकर कैसे बनाते हैं तो हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। क्या है कस्टम स्टिकर ? व्हाट्सएप स्टिकर बनाने से पहले आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप कस्टम स्टिकर क्या है? दरअसल, कस्टम स्टिकर्स के जरिए आप किसी भी तस्वीर को अपने तरीके से मॉडिफाई कर दूसरे व्यक्ति को भेज सकते हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि यह फीचर सिर्फ वेब और डेस्कटॉप वर्जन के लिए व...