उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री तथा यमुनोत्री को “छोटा चार धाम” कहा जाता है। इन चारों धार्मिक स्थलों की अलग-अलग मान्यताएं हैं। यह चार धाम एक ही राज्य में होने के कारण भक्तों के लिए सुगम माने जाते हैं। माता दुर्गा और शिवजी से संबद्ध रखने वाले पर इन धार्मिक स्थलों को हिंदू श्रद्धालु पवित्र मानते हैं। मान्यता है कि चार धामों की पवित्र यात्रा व दर्शन करने से सभी पापों का नाश होता है। साथ ही मनुष्य जीवन-मृत्यु के बंधनों से मुक्त हो जाता है। छोटा चार धाम की यात्रा के दौरान सबसे पहले यमुनोत्री (यमुना) व गंगोत्री (गंगा) के दर्शन करते है तथा पवित्र जल लेकर केदारेश्वर का अभिषेक करते हैं। यमुनोत्री (Yamunotri) यमुनोत्री उत्तराखंड के बेहद प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यह छोटा चार धाम यात्रा का पहला पड़ाव है। मान्यता है कि यमुना सूर्य की पुत्री और यम उनका पुत्र है। कहा जाता है कि यमुना में स्नान किए लोगों के साथ यमराज सख्ती नहीं बरतते। यमराज को मौत का देवता माना जाता है। यमुना में स्नान करने से मृत्यु का भय दूर हो जाता है। मंदिर के पास गरम पानी के कई सोते है, जिसमें सूर्य कु...