सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

UPI LITE लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

UPI Lite: बिना पिन डाले एक सेकेंड में किसी को भी करें पेमेंट

UPI Lite: बिना पिन डाले एक सेकेंड में किसी को भी करें पेमेंट  इंटरनेट की भी नहीं होगी जरूरत UPI का इस्तेमाल आज बहुत तेजी से हो रहा है। इस सेवा का उपयोग करने के लिए, आपको अपने पिन का उपयोग करना होगा और भुगतान हो जाएगा। इस सर्विस को आसान बनाने के लिए सरकार ने UPI Lite सर्विस को लॉन्च किया है. यह एक ऑन-डिवाइस वॉलेट सुविधा है जो उपयोगकर्ताओं को यूपीआई पिन का उपयोग किए बिना 200 रुपये तक का भुगतान करने की अनुमति देती है। तो आइए जानते हैं यूपीआई लाइट के फीचर्स और फायदों के बारे में। यूपीआई लाइट क्या है सीधे शब्दों में कहें तो UPI लाइट एक ऑन-डिवाइस वॉलेट है। इसका इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को ऐप के वॉलेट में अपने बैंक खाते से पैसे डालने होंगे। चूंकि यह एक ऑन-डिवाइस वॉलेट है, इसलिए उपयोगकर्ताओं को रीयल-टाइम भुगतान के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है। साथ ही इसके लिए पिन डालने की जरूरत नहीं है। बता दें कि इस सर्विस के जरिए ऑफलाइन मोड में ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। डेबिट भुगतान जहां ऑफलाइन होगा, वहीं खाते में पैसे डालने के लिए इंटरनेट की जरूरत होगी। हालांकि, जल्द ही एनपीसीआई डेबिट और क्रे...