आज फैशन के इस दौर में आपको हर उम्र की महिला लिपस्टिक लगाए मिल जाएगी।फैशन के चलते वे कभी-कभी इस बात तक को नजरअंदाज कर देती हैं कि उन पर कौन सा लिप कलर अच्छा लगेगा। मैं कुछ ऐसी बातें बताने जा रहा हूँ जिन्हें अगर आप अपना लिप कलर चुनते समय ध्यान में रखेंगी तो फायदे में रहेंगी।
होठों की शेप पर ध्यान दें
- सबसे पहले अपने होठों की शेप पर ध्यान दें क्योंकि अगर आप ब्राइट कलर लगाती हैं और आपके होंठ पहले से ही बड़े और मोटे हैं तो ब्राइट रंग लगाने से बचें।
- जिन लड़कियों की त्वचा का रंग गहरा है, उन्हें लिप ग्लॉस जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा वे ब्राउन, ब्रैगेंडी, कॉफी या वाइन कलर लगा सकती हैं।जिन महिलाओं की उम्र 50 के ऊपर है उन पर भी ये रंग खूब अच्छे लगते हैं।
- अगर आप गोरी हैं तो हल्के गुलाबी, कोरल, पीच या लाल रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। ये आपके चेहरे पर खूब फबेगी।
लिपस्टिक लगाते समय आंखों के मेकअप का खास ध्यान रखना चाहिए। आंखों का मेकअप लिप्स के मेकअप से मिलता-जुलता होना चाहिए।
उपरोक्त उपाय अपनाकर आप आपने लिप की दे सकेंगी एक ब्यूटीफुल लुक ...