सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत का आखरी गाँव Mana Aur Bhim Pool का रहस्य

भारत का आखरी गॉंव माणा जिसे मणिभद्रपुरी के नाम से भी जाना जाता है।माणा सुन्दर शांत वातावरण की एक मिशाल है यहाँ से कुछ ही दुरी पर सरस्वती नदी है इस पर बने पुल को भीम पुल के नाम से जाना जाता है। मान्यता है की जब पाण्डव स्वर्ग को जा रहे थे तो उन्होंने सरस्वती नदी से आगे जाने के लिए रास्ता माँगा क्युंकि सरस्वती नदी अपने पूर्ण वेग पर थी और सरस्वती जी ने उन्हें मार्ग नहीं दिया जिस कारणवस् भीम ने दो विशाल शिलाओं को नदी के ऊपर पुल स्वरुप रख दिया जिससे इस पुल का नाम सदा के लिए भीम पुल पड़ गया। सरस्वती नदी से कुछ ही दूर अलकनन्दा नदी है और सरस्वती नदी अलकनन्दा में लीन हो जाती है। सरस्वती नदी का समागम स्थल ज्ञात नहीं होता केवल नदी नीचे की ओर जाती दिखती मात्र है। कहा जाता है की भीम ने जब अपनी गदा को जमीन पर मारा तो यह नदी पाताल में चली गयी। सरस्वती नदी के बारे में एक दन्त कथा है की जब गणेश जी वेद लिख रहे थे तो नदी का शोर उन्हें विचलित कर रहा था उन्होंने सरस्वती जी से अपने वेग को कम कर शांत होने को कहा मगर नदी का शोर कम ना हुआ तभी गणेश जी ने उन्हें श्राप दिया की इससे आगे आप किसी को नजर नह...

Digital Locker अब यहॉं ऑनलाइन मिलेंगे आपके दस्तावेज

अब आपको अपने जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने की जरूरत नहीं है. क्योंकि सरकार ने एक डिजिटल लॉकर लॉन्च किया है जहां आप पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं! डिजिटल लॉकर हर वह व्यक्ति ले सकता है जिसके पास आधार कार्ड है क्योंकि डिजिटल लॉकर खोलने के लिए आपको यह करना होगा आपको http://digitallocker.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी बनानी होगी और आईडी बनाने के लिए आधार नंबर की जरूरत होगी, इसलिए आधार कार्ड का होना जरूरी है! इस सुविधा की खास बात यह है कि एक बार जब आप अपने दस्तावेज लॉकर में अपलोड कर देंगे तो उसके बाद आपको अपने प्रमाणपत्र की मूल प्रति कहीं भी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी! इसके लिए आपके डिजिटल लॉकर का लिंक ही काफी होगा! सरकार का कहना है कि डिजिटल लॉकर में अपलोड किया गया डेटा सुरक्षित रहेगा क्योंकि ऑनलाइन डेटा विदेशी सर्वर पर नहीं रखा जाएगा! इसके अलावा सुरक्षा के लिए एक और कदम उठाया गया है, जिसके तहत आधार कार्ड पर दिए गए मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा. जब आप अपने कंप्यूटर पर डिजिटल लॉकर म...

जानें सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, गुरुपुष्यामृत और रविपुष्यामृत योग का महत्व

सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, गुरुपुष्यामृत और रविपुष्यामृत योग शुभ मुहूर्तों में स्वर्ण आभूषण, कीमती वस्त्र आदि खरीदना, पहनना, वाहन खरीदना, यात्रा आरम्भ करना, मुकद्दमा दायर करना, ग्रह शान्त्यर्थ रत्न धारण करना, किसी परीक्षा प्रतियोगिता या नौकरी के लिए आवेदन-पत्र भरना आदि शुभ मुहूर्त जानने के किए अब आपको पूछने के लिए किसी ज्योतिषी के पास बार-बार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी । सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, गुरुपुष्यामृत और रविपुष्यामृत योग वारों का विषेश नक्षत्रों से सम्पर्क होने से ये योग बनते हैं । जैसे कि इन योगों के नामों से स्पष्‍ट है, इन योगों के समय में कोई भी शु्भ कार्य आरम्भ किया जाय तो वह निर्विघ्न रूप से पूर्ण होगा ऐसा हमारे पूर्वाचार्यों ने कहा है ।  यात्रा, गृह प्रवेश, नूतन कार्यारम्भ आदि सभी कार्यों के लिए या अन्य किसी अपरिहार्य कारणवश यदि व्यतिपात, वैधृति, गुरु-शुक्रास्त, अधिक मास एवं वेध आदि का विचार सम्भव न हो तो सर्वार्थसिद्धि आदि योगों का आश्रय लेना चाहिये ।  अमृतसिद्धि योग अमृतसिद्धि योग रवि को हस्त, सोम को मृगशिर, मंगल को अश्‍विनी, बुध को अनुराधा, गुरु को पुष्य ...

जल्द ही आप Instagram की Reels में Lyrics को कर सकेंगे Add ये होगा सही तरीका ?

  Instagram स्टोरीज की तरह ही Reels में भी लिरिक्स को इस्तेमाल किया जा सकेगा। Instagram ने हाल ही में एक अपडेट जारी किया है, जिसमें Reels में लिरिक्स को जोड़ने की सुविधा शामिल है। इस सुविधा के साथ, उपयोगकर्ता अपने Reels में किसी भी गाने के लिरिक्स को जोड़ सकते हैं। यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को अपने Reels को और भी अधिक आकर्षक और मनोरंजक बनाने में मदद करेगी। I nstagram Reels में लिरिक्स को जोड़ने के लिए, निम्नलिखित चरणों का पालन करें : Instagram Reels में एक नई Reel बनाने के लिए, "+" बटन पर टैप करें। एक गाना चुनें और अपने Reels में जोड़ें। "Lyrics" टैब पर टैप करें। गाने के लिरिक्स चुनें और उन्हें अपनी Reels में जोड़ें। अपने Reels को संपादित करें और प्रकाशित करें। Instagram Reels में लिरिक्स को जोड़ने के लिए, उपयोगकर्ताओं को किसी भी तीसरे पक्ष के ऐप या टूल का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है। यह सुविधा Instagram के मूल ऐप में उपलब्ध है। Instagram Reels में लिरिक्स को जोड़ने की सुविधा अभी भी विकास के अधीन है, और यह सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, ...