सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Digital currency started from today India अब कैश रखने की जरूरत नहीं

अब कैश रखने की जरूरत नहीं 

आज से शुरू हुई डिजिटल करेंसी, आम लोगों को क्या होगा फायदा?

digital-currency-India

भारतीय रिजर्व बैंक ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत आज से देश में डिजिटल करेंसी की शुरुआत की है। 1 फरवरी को बजट भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री ने डिजिटल करेंसी जारी करने की घोषणा की थी। आज यानी 1 नवंबर से डिजिटल करेंसी होलसेल शुरू हो गया है। 


इसका उपयोग बैंक जैसे बड़े वित्तीय संस्थान, बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां और बड़े सौदे करने वाले वित्तीय संस्थान करेंगे। रिजर्व बैंक जल्द ही डिजिटल करेंसी रिटेल भी जारी करेगा। खुदरा डिजिटल मुद्रा का उपयोग आम लोग कर सकते हैं और इससे दैनिक लेनदेन किया जा सकता है।


इन 9 बैंकों में शुरू हुई डिजिटल करेंसी

रिजर्व बैंक ने अभी-अभी देश के 9 बैंकों में डिजिटल करेंसी जारी करने की अनुमति दी है। ये बैंक हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचएसबीसी बैंक।


कैसे काम करेगा डिजिटल करेंसी

डिजिटल करेंसी एक ऐसी करेंसी है, जिसे देखा या छुआ नहीं जा सकता लेकिन यह सामान्य करेंसी की तरह काम करेगी। बस यह डिजिटल फॉर्मेट में होगा। यह ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित होगा।

 

डिजिटल करेंसी से लेन-देन, बिल जमा आदि जैसे काम किए जा सकते हैं। इस डिजिटल करेंसी को ऑनलाइन वॉलेट में रखा जा सकता है। डिजिटल करेंसी को भी सामान्य करेंसी की तरह देश में कानूनी मान्यता मिलेगी।


Google Passkey फीचर Password के मुकाबले Passkey ज्यादा सुरक्षित 


डिजिटल करेंसी के चलन के बाद जेब में कैश रखने पर छूट मिलेगी। इसकी कीमत भी रुपये के बराबर होगी। इसे मोबाइल वॉलेट में रखा जा सकता है और इसे रखने के लिए बैंक खाते की जरूरत नहीं होगी। 

डिजिटल करेंसी के बाद नोट छापने की लागत में कमी आएगी और इससे कैश इकोनॉमी को भी कम करने में मदद मिलेगी। नोटों के साथ डिजिटल मुद्रा का आदान-प्रदान भी किया जा सकता है। नकद की तुलना में डिजिटल मुद्रा से अधिक सुरक्षित तरीके से खरीदारी की जा सकती है।

बता दें कि बिटकॉइन, ईथर आदि जैसी क्रिप्टोकरेंसी एक निजी वर्चुअल करेंसी है, जबकि डिजिटल करेंसी को सरकार द्वारा कानूनी मान्यता प्राप्त है और इसमें कोई जोखिम नहीं होता है।

 UPI Lite: बिना पिन डाले एक सेकेंड में किसी को भी करें पेमेंट 

मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिप्टोकरेंसी से आतंकवादियों को वित्तीय सहायता जैसे खतरे हैं लेकिन यह खतरा डिजिटल मुद्रा में नहीं है। यदि आप बैंक खाते के बजाय डिजिटल मुद्रा में UPI के माध्यम से भुगतान करते हैं, तो इसके लिए इंटरबैंक निपटान की आवश्यकता नहीं होगी और भुगतान की लागत भी कम होगी। अब तक दुनिया के 9 देशों में डिजिटल करेंसी लॉन्च हो चुकी है और दुनिया के कई अन्य देश भी इसे लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शरद पूर्णिमा 2025: धनोन्‍मुखी बढ़ोत्तरी और समृद्धि का आगमन

शरद पूर्णिमा 2025: धनोन्‍मुखी बढ़ोत्तरी और समृद्धि का आगमन शरद पूर्णिमा का त्योहार भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। यह चंद्रमा की अधिकमात्रा के साथ मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2025 में शरद पूर्णिमा का दिन खासतौर पर इसलिए महत्व रखता है क्योंकि मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा और प्रयास न केवल आत्मा का शुद्धिकरण करते हैं, बल्कि वित्तीय समृद्धि और वैभव में भी वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए, इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि कैसे शरद पूर्णिमा 2025 का दिन अपने साथ अपार धन-वैभव और खुशहाली लेकर आएगा। शरद पूर्णिमा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व शरद पूर्णिमा को 'कृष्णाष्टमी' भी कहा जाता है। यह तिथि चंद्रमा की पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है, और इसके साथ ही रात्रि में मनोहर झरनों के कुंडलित प्रकाश का प्रभाव निरंतर बना रहता है। पुराणों एवं धार्मिक ग्रंथों में इसे अमृतमयी रात्रि के रूप में वर्णित किया गया है, जो विशिष्टत: अपने आध्यात्मिक और मानवीय प्रभावों के लिए जानी जाती है। इस दिन का व्रत और पूजा विशेष फल प्रद...

भारत में सबसे अच्छे ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स

भारत में सबसे अच्छे ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स (विस्तृत जानकारी) आज के समय में इंटरनेट और स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे पैसे कमाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। भारत में लाखों लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप्स का उपयोग करके अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं। छात्र , गृहिणियां , नौकरीपेशा लोग और फ्रीलांसर सभी अपने खाली समय का उपयोग करके ऑनलाइन कमाई कर सकते हैं। ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स कई प्रकार के होते हैं। कुछ ऐप्स छोटे-छोटे टास्क पूरे करने , सर्वे भरने या वीडियो देखने के बदले पैसे देते हैं। वहीं कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं जो लोगों को ऑनलाइन बिजनेस , फ्रीलांसिंग या प्रोडक्ट बेचकर कमाई करने का मौका देते हैं। इन ऐप्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें से अधिकांश ऐप्स में शुरुआत करने के लिए किसी प्रकार का निवेश नहीं करना पड़ता। नीचे भारत में उपयोग किए जाने वाले कुछ लोकप्रिय और भरोसेमंद ऑनलाइन कमाई ऐप्स और उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। 1. Google Opinion Rewards Google Opinion Rewards Google Opinion Rewards एक ऐसा ऐप है जिसमें यूजर्स को छोटे सर्वे...

New Year Shayri in Hindi 2026: नए साल की खुशियों का जश्न

New Year Shayri in Hindi 2026 जैसे ही नया साल 2026 दस्तक दे रहा है, हम सभी के दिलों में नई उमंग और खुशियों की लहर दौड़ने लगती है। नए साल का जश्न मनाने का सबसे खास तरीका है अपने जज़्बातों को खूबसूरत शब्दों में पिरोना। शायरी, एक ऐसा अद्भुत माध्यम है जो हमारे दिल की गहराइयों को छू सकता है और नए साल की बधाइयों को एक खास अंदाज में पेश कर सकता है। यहां कुछ बेहतरीन न्यू ईयर शायरी का संग्रह प्रस्तुत किया गया है, जो आपको और आपके प्रियजनों को इस नए साल की शुभकामनाएं देने में मदद करेगा: 1. नया साल आए, खुशियों की बहार लाए, आपकी जिंदगी में खुशियों का सागर लाए। दूर करें सभी ग़म, सबको खुशियों से भर दे, ये नया साल आपके लिए नई खुशियों की शुरुआत लाए। 2. साल बदलता है, मौसम बदलता है, हर दिल में एक नई आस बंधता है। खुशियों से भरा हो आपका हर दिन, नया साल आपको ढेर सारी खुशियाँ दे जाए। 3. नया साल है, नई बातें हैं, खुशियों की भरमार है, नए सपने हैं। आपके जीवन में सुख और समृद्धि का छाया, 2026 आपके लिए लाए खुशियों का साया। 4. सपनों की दुनिया में खो जाने का वक्त है, नया साल आपके लिए खुशियों का पैगाम लाने का वक्त है...