सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Maa AnnaPurna देवी की पूजा करने से घर में नहीं होती धन-धान्य की कमी

 मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा करने से घर में नहीं होती धन-धान्य की कमी | #annpurnajyanti






नमस्कार मैं दान सिंह बिष्ट आपका स्वागत करता हूँ आपके अपने यूट्यूब चैनल उत्तराखंड ऑनलाइन में आज अन्नपूर्णा जयंती है और अन्नपूर्णा जयंती के महत्व के बारे में बात करेंगे अन्नपूर्णा जयंती कब मनाई जाती है और क्या अह कारण है इसको मनाने का के पीछे उन सभी के बारे में आज बात करेंगे तो माता अन्नपूर्णा जयंती की आप सभी को पहले तो बहुत सारी ढेर सारी शुभकामनाएं हार्दिक बधाइयाँ बात करते हैं माता अन्नपूर्णा जयंती कब मनाई जाती है? तो मंगसीर मास की पूर्णिमा के दिन ये मनाई जाती है मंगसीर मास की जो पूर्णिमा आती है उस दिन इसका अह व्रत भी रखते हैं बहुत सारे लोग और माता उनकी पूजा भी करते हैं जो व्रत नहीं रखते वो केवल पूजा ही करते हैं और जो व्रत रखते हैं वो अह पूरा व्रत रखने रखते हैं इसका और क्या कहते हैं माता अन्नपूर्णा की अह सांझ टाइम में पूजा करते हैं। जैसा कि एक नॉर्मल व्रत रखा जाता है उसी तरह का ये व्रत होता है मगर ये व्रत कहाँ पे अह इसकी होती है मैं आपको बताऊंगा तो मंदिर में तो आप हरदम ही करते हैं पूजा तो मैं बताऊंगा कि कहाँ पे इसकी पूजा की जाएगी अब जो अह श्रद्धालु होते हैं वो अह देवी की पूजा तो करते ही हैं और उनके घर में धन धान्य की कभी कमी नहीं होती है। आप देखते होंगे कि कभी हम बहुत सारा, पूरा अपने महीने के राशन तो ले आते हैं मगर कभी-कभार वो बहुत जल्दी-जल्दी ऐसा लगता है बहुत जल्दी-जल्दी खत्म हो रहा है। तो वही चीज नहीं होने देती माता और आपके धन-धान को भरपूर रखती है। और आप कभी शब्द को नहीं कहेंगे क्योंकि बहुत लोगों से आपने सुना होगा कि अभी तो लाए थे, अभी खत्म हो गया राशन अभी लाए थे, अभी खत्म हो गई, ये चीज लाए थे, खत्म हो गए, तो वो चीज आपको उस चीज की परेशान नहीं होने देगी और अगर धन की थोड़ी कमी भी है तब भी आपके पास अह साधन रहेगा कि आपको किसी से मांगना नहीं पड़ेगा धन की बात करें तो तो इस तरह का जो है माँ अन्नपूर्णा की उस तरह की जो कृपा है एक वो बनी रहती है उनके श्रद्धालुओं पे अब सबसे बड़ी बात है कि इनकी पूजा कहाँ पे करें, मंदिर में इनकी पूजा नहीं होती है, मंदिर में जो अह मंदिर है वहाँ पे आप धूपबत्ती करके रख लें उसके बाद सबसे पहले नहा-धो के आप रसोई में आ जाएं और रसोई में आने के बाद अह गंगाजल से छिड़काव करें, वहाँ पे अच्छा साफ-सुथरा माहौल आप बना लेंगे उसके बाद जो भी पूजा सामग्री है, धूप में जो भी आप आपकी इच्छा के अनुसार जो भी आप करना चाहते हैं। तो अह शहरों में तो गैस वगैरह है तो यहाँ पे चूल्हे के ऊपर नहीं हो सकता हालांकि इसका चूल्हे के ऊपर ही धूप, दीप, भांति, जला के फल, फूल जो भी चढ़ाना चाहते हैं भोग, नव जो भी आप करना चाहते हैं, जिस हिसाब से पूजा वो कर सकते हैं, चूल्हे के ऊपर होता है ये। गाँव में चूल्हे बने होते हैं, मिट्टी के लेते हुए। उनमें ये बहुत अच्छी तरह और भली भांति अन्नपूर्णा माता की पूजा होती है, मगर शहरों में ये है थोड़ा अलग है इसका हिसाब शहरों में क्या करते हैं कि गैस है, सिलेंडर है, गैस पे खाना बनाते हैं लोग तो उसमें क्या होता है कि आप गैस में तो नहीं साइड में आप वो दिया वगैरह जला लें। हालांकि गैस में भी इतना वो होता है मगर ठीक है साइड में आप कर लें गैस के थोड़ा सेफ्टी के साथ और वहीं आप तिलक वगैरह कर सकते हैं गैस के ऊपर तिलक वगैरह करके फूल वगैरह चढ़ा दे वहाँ पे और दिए के पास भी थोड़ा फूल रख दे और फल फूल वगैरह भी आप उसमें रख सकते हैं पीली मिठाई हो वो भी आप अर्पित कर सकते हैं आज गुरुवार है आठ दिसंबर को और आज ही अन्नपूर्णा जयंती है तो अ मंगसीर मास की पूर्णिमा को ही अन्नपूर्ण जयंती मनाई जाती है इसी दिन ही माता ने अवतार लिया था अपना जीवों के भरण-पोषण के लिए इस संसार में तो ये इनकी पूजा विधि है बहुत बड़ी-बड़ी पूजा विधियाँ नहीं बताऊंगा आपको जो आप रोजाना करते हैं उस तरह से जो आपके मन में आता है ऐसा वो कर सकते हैं आप बाकी जो पौराणिक कथा है तो अह उस कथा में यही आता है वर्णन कि अन्न और जल का जब आकाल पड़ गया पृथ्वी पर तो संसार के प्राणियों में संकट पैदा हो गया था और लोग भूख की कमी से मरने लगे थे, अन्न की कमी से मरने लगे थे, त्रासदी इतनी बढ़ गई कि अह भगवान ब्रह्मा और विष्णु की आराधना की ओर लोगों ने बढ़ना चालू किया और अपनी समस्या उनको कही तो ब्रह्मा और विष्णु जी ने अह शिवजी को योग निद्रा से जगाया। और सम्पूर्ण समस्या से उनको अवगत कराया समस्या बहुत गंभीर थी इसको जानकर महादेव ने पृथ्वी अह का जो है निरीक्षण भी किया है और कि क्या किस तरह से स्थिति बनी हुई है तो उसी समय माता अह पार्वती ने अन्नपूर्णा देवी का रूप लिया और शिव जी ने अन्नपूर्णा देवी से चावल भिक्षा में मांगे थे और उन्हें भूख के पीड़ित लोगों के मध्य अह वितरित करा दिया प्रसाद स्वरूप तो एक तस्वीर भी है जिसमें अह भगवान शिव माता अन्नपूर्णा से भिक्षा ले रहे हैं, तो वो भिक्षा इसीलिए ली गई थी और इस दिन से अह पृथ्वी पर अन्नपूर्णा जयंती का जो है ये त्यौहार ये पर्व मनाया जाता है बता दें कि पूर्णिमा की जो तिथि है वो सात दिसंबर को आठ बजकर एक मिनट से शुरू हो गई है और अगले दिन आठ दिसंबर को नौ बजकर सैंतीस मिनट तक पूर्ण तिथि की समाप्ति हो गई.


मगर ऐसा है कि अन्नपूर्णा जयंती आज ही मनाई जा रही है और आज ही मनाई जाएगी अन्नपूर्णा जयंती जो है आज ही है.


हालांकि पूर्णिमा की तिथि सात दिसंबर को ही आरंभ हो गई थी आठ बजकर एक मिनट तो ये थी कुछ कथा जो कि बताई जाती है जो कि पौराणिक कथाएं हैं और आप माँ अन्नपूर्णा जयंती का व्रत रखा है या उनकी पाठ पूजा की है। तो यकीन रखिए कि धन्य दान की कमी होने वाली नहीं है। किसी भी तरह से, वैसे भी मैंने देखा है कि ये तो आज का दिन है कि माता अन्नपूर्णा जयंती है तो वैसे भी मगर माता किसी के लिए कभी कोई कसर नहीं छोड़ती। आप उनकी पूजा कर रहे हैं, नहीं कर रही है, ऐसा कुछ नहीं है कि जो पूजा ही कर रहा है वो इसी को ही मिल रहा है, ऐसा भी नहीं है, मगर ठीक है अगर कोई दिक्कतें आपके घर में आ रही हैं, कोई परेशानी, धन धान्य से संबंधित तो आप इस अह व्रत को रख सकते हैं। और माता अन्नपूर्णा के इस त्यौहार का लुप्त उठा सकते हैं, इस त्यौहार को अपने मन में बसाकर उनकी पूजा-भक्ति करके अपने लिए एक अभिष्ठ वरदान प्राप्त कर सकते हैं, माता अन्नपूर्णा से, तो सभी को माता अन्नपूर्णा जयंती की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ वीडियो को यहीं मैं विराम देना चाहूंगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शरद पूर्णिमा 2025: धनोन्‍मुखी बढ़ोत्तरी और समृद्धि का आगमन

शरद पूर्णिमा 2025: धनोन्‍मुखी बढ़ोत्तरी और समृद्धि का आगमन शरद पूर्णिमा का त्योहार भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। यह चंद्रमा की अधिकमात्रा के साथ मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2025 में शरद पूर्णिमा का दिन खासतौर पर इसलिए महत्व रखता है क्योंकि मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा और प्रयास न केवल आत्मा का शुद्धिकरण करते हैं, बल्कि वित्तीय समृद्धि और वैभव में भी वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए, इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि कैसे शरद पूर्णिमा 2025 का दिन अपने साथ अपार धन-वैभव और खुशहाली लेकर आएगा। शरद पूर्णिमा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व शरद पूर्णिमा को 'कृष्णाष्टमी' भी कहा जाता है। यह तिथि चंद्रमा की पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है, और इसके साथ ही रात्रि में मनोहर झरनों के कुंडलित प्रकाश का प्रभाव निरंतर बना रहता है। पुराणों एवं धार्मिक ग्रंथों में इसे अमृतमयी रात्रि के रूप में वर्णित किया गया है, जो विशिष्टत: अपने आध्यात्मिक और मानवीय प्रभावों के लिए जानी जाती है। इस दिन का व्रत और पूजा विशेष फल प्रद...

New Year Shayri in Hindi 2026: नए साल की खुशियों का जश्न

New Year Shayri in Hindi 2026 जैसे ही नया साल 2026 दस्तक दे रहा है, हम सभी के दिलों में नई उमंग और खुशियों की लहर दौड़ने लगती है। नए साल का जश्न मनाने का सबसे खास तरीका है अपने जज़्बातों को खूबसूरत शब्दों में पिरोना। शायरी, एक ऐसा अद्भुत माध्यम है जो हमारे दिल की गहराइयों को छू सकता है और नए साल की बधाइयों को एक खास अंदाज में पेश कर सकता है। यहां कुछ बेहतरीन न्यू ईयर शायरी का संग्रह प्रस्तुत किया गया है, जो आपको और आपके प्रियजनों को इस नए साल की शुभकामनाएं देने में मदद करेगा: 1. नया साल आए, खुशियों की बहार लाए, आपकी जिंदगी में खुशियों का सागर लाए। दूर करें सभी ग़म, सबको खुशियों से भर दे, ये नया साल आपके लिए नई खुशियों की शुरुआत लाए। 2. साल बदलता है, मौसम बदलता है, हर दिल में एक नई आस बंधता है। खुशियों से भरा हो आपका हर दिन, नया साल आपको ढेर सारी खुशियाँ दे जाए। 3. नया साल है, नई बातें हैं, खुशियों की भरमार है, नए सपने हैं। आपके जीवन में सुख और समृद्धि का छाया, 2026 आपके लिए लाए खुशियों का साया। 4. सपनों की दुनिया में खो जाने का वक्त है, नया साल आपके लिए खुशियों का पैगाम लाने का वक्त है...

भारत में सबसे अच्छे ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स

भारत में सबसे अच्छे ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स (विस्तृत जानकारी) आज के समय में इंटरनेट और स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे पैसे कमाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। भारत में लाखों लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप्स का उपयोग करके अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं। छात्र , गृहिणियां , नौकरीपेशा लोग और फ्रीलांसर सभी अपने खाली समय का उपयोग करके ऑनलाइन कमाई कर सकते हैं। ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स कई प्रकार के होते हैं। कुछ ऐप्स छोटे-छोटे टास्क पूरे करने , सर्वे भरने या वीडियो देखने के बदले पैसे देते हैं। वहीं कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं जो लोगों को ऑनलाइन बिजनेस , फ्रीलांसिंग या प्रोडक्ट बेचकर कमाई करने का मौका देते हैं। इन ऐप्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें से अधिकांश ऐप्स में शुरुआत करने के लिए किसी प्रकार का निवेश नहीं करना पड़ता। नीचे भारत में उपयोग किए जाने वाले कुछ लोकप्रिय और भरोसेमंद ऑनलाइन कमाई ऐप्स और उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। 1. Google Opinion Rewards Google Opinion Rewards Google Opinion Rewards एक ऐसा ऐप है जिसमें यूजर्स को छोटे सर्वे...