सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Zoom यूजर्स के लिए बड़ा खतरा, ऐसा नहीं किया तो होगा बड़ा नुकसान!

Zoom यूजर्स के लिए बड़ा खतरा 

ऐसा नहीं किया तो होगा बड़ा नुकसान



अगर आप वीडियो मीटिंग ऐप जूम का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने भारत में सभी जूम यूजर्स को डेस्कटॉप वर्जन में लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी को इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म में कई खामियां मिली हैं, जिससे हमलावर जूम एप का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक जूम एप के इन बग्स की वजह से यूजर्स का डाटा भी लीक हो सकता है।

जूम यूजर्स के लिए चेतावनी

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय यानी MeitY ने भारत में सभी जूम यूजर्स को इन कमियों के बारे में चेतावनी देना शुरू कर दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, जूम एप की कमियों का फायदा उठाकर हैकर्स किसी भी मीटिंग में गुपचुप तरीके से शामिल हो सकते हैं और किसी मीटिंग में हिस्सा लेने वाले को इसके बारे में पता भी नहीं चलेगा. अगर ऐसा होता है कि जूम मीटिंग के दौरान हैकर्स को यूजर्स की काफी सीक्रेट जानकारियां आसानी से पता चल जाती हैं, जिसका वे बाद में कुछ गलत फायदा उठा सकते हैं।

फिजिकल सिम को ई-सिम में बदलें jaane kaise

हालांकि, पिछले हफ्ते खुद जूम ने अपने यूजर्स को इस खतरे से आगाह किया था और अब भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने भी भारतीय यूजर्स को इस एप के अपडेटेड वर्जन को जल्द से जल्द डाउनलोड करने की सलाह दी है।

जूम और सीईआरटी-इन दोनों को इस वीडियो मीटिंग प्लेटफॉर्म में तीन सुरक्षा बग मिले हैं, जैसे सीवीई-2022-28758, सीवीई-2022-28759 और सीवीई-2022-28760। इन बग्स का असल कारण जूम ऑन-प्रिमाइसेस मीटिंग कनेक्टर फीचर की सर्वर प्रोसेस पर पड़ रहा है, जो यूजर्स को सीधे नुकसान पहुंचा सकता है।

ऐप को जल्द से जल्द अपडेट करें

इसी वजह से भारत सरकार ने यूजर्स को जूम एप के डेस्कटॉप वर्जन को जल्द से जल्द अपडेट करने की सलाह दी है। मोबाइल वर्जन में ऐसी कोई समस्या नहीं है लेकिन बेहतर होगा कि इसे भी अपडेट कर लें। साइबर सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूजर्स के लिए बेहतर होगा कि वे मोबाइल, डेस्कटॉप समेत हर वर्जन में लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करें. आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप जूम अपडेट को अलग-अलग डिवाइस में इंस्टॉल कर सकते हैं।

जिंदगीभर बिना पैसे के चलेगा इंटरनेट just download this free app

पीसी और मैक पर अपडेट करने के लिए जूम यूजर्स को अपने विंडोज या मैकबुक में जूम खोलने के बाद अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करना होगा। उसके बाद, आपको वहां दिखाई देने वाले अपडेट के लिए चेक के विकल्प पर क्लिक करना होगा और फिर ज़ूम स्वचालित रूप से आपके डेस्कटॉप पर नवीनतम संस्करण को डाउनलोड और इंस्टॉल कर देगा। जबकि मोबाइल उपयोगकर्ता Android उपकरणों के लिए Google Play Store और iOS उपकरणों के लिए Apple App Store से नवीनतम अपडेट की जांच और इंस्टॉल कर सकते हैं।

facebook पर की गई ये चीजें आपको सीधे जेल में डाल देंगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शरद पूर्णिमा 2025: धनोन्‍मुखी बढ़ोत्तरी और समृद्धि का आगमन

शरद पूर्णिमा 2025: धनोन्‍मुखी बढ़ोत्तरी और समृद्धि का आगमन शरद पूर्णिमा का त्योहार भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। यह चंद्रमा की अधिकमात्रा के साथ मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2025 में शरद पूर्णिमा का दिन खासतौर पर इसलिए महत्व रखता है क्योंकि मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा और प्रयास न केवल आत्मा का शुद्धिकरण करते हैं, बल्कि वित्तीय समृद्धि और वैभव में भी वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए, इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि कैसे शरद पूर्णिमा 2025 का दिन अपने साथ अपार धन-वैभव और खुशहाली लेकर आएगा। शरद पूर्णिमा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व शरद पूर्णिमा को 'कृष्णाष्टमी' भी कहा जाता है। यह तिथि चंद्रमा की पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है, और इसके साथ ही रात्रि में मनोहर झरनों के कुंडलित प्रकाश का प्रभाव निरंतर बना रहता है। पुराणों एवं धार्मिक ग्रंथों में इसे अमृतमयी रात्रि के रूप में वर्णित किया गया है, जो विशिष्टत: अपने आध्यात्मिक और मानवीय प्रभावों के लिए जानी जाती है। इस दिन का व्रत और पूजा विशेष फल प्रद...

New Year Shayri in Hindi 2026: नए साल की खुशियों का जश्न

New Year Shayri in Hindi 2026 जैसे ही नया साल 2026 दस्तक दे रहा है, हम सभी के दिलों में नई उमंग और खुशियों की लहर दौड़ने लगती है। नए साल का जश्न मनाने का सबसे खास तरीका है अपने जज़्बातों को खूबसूरत शब्दों में पिरोना। शायरी, एक ऐसा अद्भुत माध्यम है जो हमारे दिल की गहराइयों को छू सकता है और नए साल की बधाइयों को एक खास अंदाज में पेश कर सकता है। यहां कुछ बेहतरीन न्यू ईयर शायरी का संग्रह प्रस्तुत किया गया है, जो आपको और आपके प्रियजनों को इस नए साल की शुभकामनाएं देने में मदद करेगा: 1. नया साल आए, खुशियों की बहार लाए, आपकी जिंदगी में खुशियों का सागर लाए। दूर करें सभी ग़म, सबको खुशियों से भर दे, ये नया साल आपके लिए नई खुशियों की शुरुआत लाए। 2. साल बदलता है, मौसम बदलता है, हर दिल में एक नई आस बंधता है। खुशियों से भरा हो आपका हर दिन, नया साल आपको ढेर सारी खुशियाँ दे जाए। 3. नया साल है, नई बातें हैं, खुशियों की भरमार है, नए सपने हैं। आपके जीवन में सुख और समृद्धि का छाया, 2026 आपके लिए लाए खुशियों का साया। 4. सपनों की दुनिया में खो जाने का वक्त है, नया साल आपके लिए खुशियों का पैगाम लाने का वक्त है...

भारत में सबसे अच्छे ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स

भारत में सबसे अच्छे ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स (विस्तृत जानकारी) आज के समय में इंटरनेट और स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे पैसे कमाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। भारत में लाखों लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप्स का उपयोग करके अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं। छात्र , गृहिणियां , नौकरीपेशा लोग और फ्रीलांसर सभी अपने खाली समय का उपयोग करके ऑनलाइन कमाई कर सकते हैं। ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स कई प्रकार के होते हैं। कुछ ऐप्स छोटे-छोटे टास्क पूरे करने , सर्वे भरने या वीडियो देखने के बदले पैसे देते हैं। वहीं कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं जो लोगों को ऑनलाइन बिजनेस , फ्रीलांसिंग या प्रोडक्ट बेचकर कमाई करने का मौका देते हैं। इन ऐप्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें से अधिकांश ऐप्स में शुरुआत करने के लिए किसी प्रकार का निवेश नहीं करना पड़ता। नीचे भारत में उपयोग किए जाने वाले कुछ लोकप्रिय और भरोसेमंद ऑनलाइन कमाई ऐप्स और उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। 1. Google Opinion Rewards Google Opinion Rewards Google Opinion Rewards एक ऐसा ऐप है जिसमें यूजर्स को छोटे सर्वे...