सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

WhatsApp चैनल फीचर : भारत में लॉन्च जानिए यह कैसे काम करेगा


whatsapp channel feature

WhatsApp चैनल फीचर भारत में लॉन्च, स्टेप बाई स्टेप जानिए कैसे काम करेगा?

WhatsApp चैनल फीचर: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आए दिन नए अपडेट और फीचर्स पेश करता रहता है। इस बार भी कंपनी बेहद खास WhatsApp चैनल फीचर लेकर आई है। जिसका यूजर्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि व्हाट्सएप चैनल फीचर को इंस्टाग्राम के ब्रॉडकास्ट चैनल की तरह पेश किया गया है और इसमें यूजर्स को कई सुविधाएं मिलने वाली हैं। व्हाट्सएप चैनल फीचर भारत समेत 150 से ज्यादा देशों में लाइव हो गया है और अब यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास WhatsApp का अपडेटेड वर्जन है तो आपको चैनल फीचर दिखेगा. कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि व्हाट्सएप चैनल फीचर क्या है और यह कैसे काम करता है? तो आइए व्हाट्सएप चैनल फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

व्हाट्सएप चैनल फीचर क्या है?

व्हाट्सएप चैनल फीचर की बात करें तो यह व्हाट्सएप ग्रुप और कम्युनिटी फीचर से बिल्कुल अलग है। इस फीचर के जरिए आप ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकते हैं और कई चैनल्स को फॉलो कर सकते हैं। व्हाट्सएप के ज्यादातर फीचर्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं लेकिन चैनल फीचर ऐसा नहीं है। चैनल बनाने वाले व्यक्ति को कंपनी एडमिन के तौर पर कई अधिकार देती है. जैसे कि उसके चैनल से कौन जुड़ सकता है और कंटेंट को फॉरवर्ड कर सकता है या नहीं।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर Unkown Call अपने आप हो जाएगी म्यूट

व्हाट्सएप चैनल फीचर कैसे काम करता है?

व्हाट्सएप चैनल फीचर आपके व्हाट्सएप अकाउंट में स्टेटस ऑप्शन में दिखाई देगा।

इसके लिए जैसे ही आप स्टेटस पर स्क्रॉल करेंगे तो नीचे चैनल के विकल्प दिए होंगे।

जिस चैनल को आप फ़ॉलो करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें.

क्लिक करते ही चैनल खुल जाएगा और आपको फॉलो करने का विकल्प मिलेगा।

फॉलो करते ही आपको उस चैनल से जुड़े अपडेट मिलने लगेंगे। आपको बता दें कि इसमें आप केवल चैनल के एडमिन द्वारा भेजे गए अपडेट को ही चेक कर सकते हैं।

चैनल पर रिप्लाई करने का कोई विकल्प नहीं है.

आपको बता दें कि व्हाट्सएप चैनल फीचर बिल्कुल इंस्टाग्राम चैनल फीचर की तरह ही काम करता है।

यहां आपको एडमिन की फोटो, वीडियो, इमोजी और वॉयस नोट्स देखने को मिलेंगे।

सबसे खास बात यह है कि व्हाट्सएप चैनल फीचर में एडमिन और फॉलोअर्स की डिटेल एक-दूसरे को नहीं दिखेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शरद पूर्णिमा 2025: धनोन्‍मुखी बढ़ोत्तरी और समृद्धि का आगमन

शरद पूर्णिमा 2025: धनोन्‍मुखी बढ़ोत्तरी और समृद्धि का आगमन शरद पूर्णिमा का त्योहार भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। यह चंद्रमा की अधिकमात्रा के साथ मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2025 में शरद पूर्णिमा का दिन खासतौर पर इसलिए महत्व रखता है क्योंकि मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा और प्रयास न केवल आत्मा का शुद्धिकरण करते हैं, बल्कि वित्तीय समृद्धि और वैभव में भी वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए, इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि कैसे शरद पूर्णिमा 2025 का दिन अपने साथ अपार धन-वैभव और खुशहाली लेकर आएगा। शरद पूर्णिमा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व शरद पूर्णिमा को 'कृष्णाष्टमी' भी कहा जाता है। यह तिथि चंद्रमा की पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है, और इसके साथ ही रात्रि में मनोहर झरनों के कुंडलित प्रकाश का प्रभाव निरंतर बना रहता है। पुराणों एवं धार्मिक ग्रंथों में इसे अमृतमयी रात्रि के रूप में वर्णित किया गया है, जो विशिष्टत: अपने आध्यात्मिक और मानवीय प्रभावों के लिए जानी जाती है। इस दिन का व्रत और पूजा विशेष फल प्रद...

New Year Shayri in Hindi 2026: नए साल की खुशियों का जश्न

New Year Shayri in Hindi 2026 जैसे ही नया साल 2026 दस्तक दे रहा है, हम सभी के दिलों में नई उमंग और खुशियों की लहर दौड़ने लगती है। नए साल का जश्न मनाने का सबसे खास तरीका है अपने जज़्बातों को खूबसूरत शब्दों में पिरोना। शायरी, एक ऐसा अद्भुत माध्यम है जो हमारे दिल की गहराइयों को छू सकता है और नए साल की बधाइयों को एक खास अंदाज में पेश कर सकता है। यहां कुछ बेहतरीन न्यू ईयर शायरी का संग्रह प्रस्तुत किया गया है, जो आपको और आपके प्रियजनों को इस नए साल की शुभकामनाएं देने में मदद करेगा: 1. नया साल आए, खुशियों की बहार लाए, आपकी जिंदगी में खुशियों का सागर लाए। दूर करें सभी ग़म, सबको खुशियों से भर दे, ये नया साल आपके लिए नई खुशियों की शुरुआत लाए। 2. साल बदलता है, मौसम बदलता है, हर दिल में एक नई आस बंधता है। खुशियों से भरा हो आपका हर दिन, नया साल आपको ढेर सारी खुशियाँ दे जाए। 3. नया साल है, नई बातें हैं, खुशियों की भरमार है, नए सपने हैं। आपके जीवन में सुख और समृद्धि का छाया, 2026 आपके लिए लाए खुशियों का साया। 4. सपनों की दुनिया में खो जाने का वक्त है, नया साल आपके लिए खुशियों का पैगाम लाने का वक्त है...

भारत में सबसे अच्छे ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स

भारत में सबसे अच्छे ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स (विस्तृत जानकारी) आज के समय में इंटरनेट और स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे पैसे कमाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। भारत में लाखों लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप्स का उपयोग करके अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं। छात्र , गृहिणियां , नौकरीपेशा लोग और फ्रीलांसर सभी अपने खाली समय का उपयोग करके ऑनलाइन कमाई कर सकते हैं। ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स कई प्रकार के होते हैं। कुछ ऐप्स छोटे-छोटे टास्क पूरे करने , सर्वे भरने या वीडियो देखने के बदले पैसे देते हैं। वहीं कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं जो लोगों को ऑनलाइन बिजनेस , फ्रीलांसिंग या प्रोडक्ट बेचकर कमाई करने का मौका देते हैं। इन ऐप्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें से अधिकांश ऐप्स में शुरुआत करने के लिए किसी प्रकार का निवेश नहीं करना पड़ता। नीचे भारत में उपयोग किए जाने वाले कुछ लोकप्रिय और भरोसेमंद ऑनलाइन कमाई ऐप्स और उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। 1. Google Opinion Rewards Google Opinion Rewards Google Opinion Rewards एक ऐसा ऐप है जिसमें यूजर्स को छोटे सर्वे क...