सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या खत्म हो जाएगी WhatsApp की फ्री कॉलिंग

क्या खत्म हो जाएगी WhatsApp की फ्री कॉलिंग?

जानिए किन बदलावों की है तैयारी 




इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग करते हैं. भारत में ही इसके एक्टिव यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से ज्यादा है. क्या हो अगर कल से आपको वॉट्सऐप यूज करने के लिए पैसे देने पड़े. इस बात के कयास नए टेलीकॉम बिल के ड्रॉफ्ट के बाद से लगाए जा रहे हैं. सरकार ने Indian Telecommunication Bill, 2022 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. बिल का ड्राफ्ट सभी के लिए दूरसंचार विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसके साथ ही विभाग ने बिल पर इंडस्ट्री के सुझाव भी मांगे हैं. अगर बिल पास होता है तो दूरसंचार विभाग इसके हिसाब से चलेगा. 
Indian Telecommunication Bill, 2022 के ड्राफ्ट में कई नई चीजें शामिल की गई हैं.

लेना होगा टेलीकॉम लाइसेंस 

इसके मुताबिक WhatsApp, Skype, Zoom, Telegram और Google Duo जैसे कॉलिंग और मैसेजिंग सर्विस ऐप्स को अब लाइसेंस लेना होगा. इन्हें भारत में ऑपरेट करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों की तरह ही लाइसेंस की जरूरत होगी. वहीं OTT प्लेटफॉर्म्स को भी नए टेलीकम्युनिकेशन बिल में शामिल किया गया है. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि WhatsApp Calling और दूसरे ऐप्स के लिए लोगों को फीस देनी होगी. क्योंकि इन ऐप्स को ऑपरेशन के लिए अब लाइसेंस की जरूरत है. 


यह लाइसेंस कैसे मिलेगा

वॉट्सऐप समेत दूसरे ऐप्स के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे इस पर कोई जानकारी नहीं है. क्या हैं लाइसेंस को लेकर प्रावधान? सरकार ने इस बिल में लाइसेंस फीस को लेकर भी कुछ प्रावधान जोड़े हैं. इसके तहत सरकार के पास अधिकार है कि वह लाइसेंस फीस को आंशिक या पूरी तरह से माफ कर सकती है. इसके साथ ही रिफंड का भी प्रावधान जोड़ा गया है.
 
अगर कोई टेलीकॉम या इंटरनेट प्रोवाइडर अपना लाइसेंस सरेंडर करता है, तो उसे रिफंड मिल सकता है. 


क्या खत्म हो जाएगी WhatsApp की फ्री सर्विस?

WhatsApp या दूसरे ऐप्स पर कॉलिंग के लिए वैसे भी हमें चार्ज देना होता है. ये चार्ज हम डेटा कॉस्ट के रूप में देते हैं, लेकिन लाइसेस फीस के बाद स्थिति क्या होगी इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है.

संभव है कि कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर कोई फीस चार्ज करने लगें या फिर कुछ सर्विसेस को यूज करने के लिए आपको मेंबरशिप लेनी पड़े. इसके अलावा कंपनियां ऐड्स के जरिए भी आपको फ्री सर्विस दे सकती हैं. फिलहाल सरकार ने ड्रॉफ्ट बिल पर लोगों के सुझाव 20 अक्टूबर तक मांगे हैं.


इसके बाद ही इस पर कोई स्थिति साफ हो पाएगी. कई नए प्रावधान जोड़े गए हैं नए बिल के तहत सभी टेलीकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइड्स को लाइसेंस लेना होगा और उन्हें टेलीकॉम ऑपरेटर वाले नियमों का पालन करना होगा. पिछले कई साल से टेलीकॉम ऑपेरटर्स इसकी मांग कर रहे थे. इसके अलावा अगर कोई टेलीकॉम कंपनी दिवालिया होती है, तो उसके दिए गए स्पेक्ट्रम का कंट्रोल सरकार के पास होगा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शरद पूर्णिमा 2025: धनोन्‍मुखी बढ़ोत्तरी और समृद्धि का आगमन

शरद पूर्णिमा 2025: धनोन्‍मुखी बढ़ोत्तरी और समृद्धि का आगमन शरद पूर्णिमा का त्योहार भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। यह चंद्रमा की अधिकमात्रा के साथ मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2025 में शरद पूर्णिमा का दिन खासतौर पर इसलिए महत्व रखता है क्योंकि मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा और प्रयास न केवल आत्मा का शुद्धिकरण करते हैं, बल्कि वित्तीय समृद्धि और वैभव में भी वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए, इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि कैसे शरद पूर्णिमा 2025 का दिन अपने साथ अपार धन-वैभव और खुशहाली लेकर आएगा। शरद पूर्णिमा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व शरद पूर्णिमा को 'कृष्णाष्टमी' भी कहा जाता है। यह तिथि चंद्रमा की पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है, और इसके साथ ही रात्रि में मनोहर झरनों के कुंडलित प्रकाश का प्रभाव निरंतर बना रहता है। पुराणों एवं धार्मिक ग्रंथों में इसे अमृतमयी रात्रि के रूप में वर्णित किया गया है, जो विशिष्टत: अपने आध्यात्मिक और मानवीय प्रभावों के लिए जानी जाती है। इस दिन का व्रत और पूजा विशेष फल प्रद...

New Year Shayri in Hindi 2026: नए साल की खुशियों का जश्न

New Year Shayri in Hindi 2026 जैसे ही नया साल 2026 दस्तक दे रहा है, हम सभी के दिलों में नई उमंग और खुशियों की लहर दौड़ने लगती है। नए साल का जश्न मनाने का सबसे खास तरीका है अपने जज़्बातों को खूबसूरत शब्दों में पिरोना। शायरी, एक ऐसा अद्भुत माध्यम है जो हमारे दिल की गहराइयों को छू सकता है और नए साल की बधाइयों को एक खास अंदाज में पेश कर सकता है। यहां कुछ बेहतरीन न्यू ईयर शायरी का संग्रह प्रस्तुत किया गया है, जो आपको और आपके प्रियजनों को इस नए साल की शुभकामनाएं देने में मदद करेगा: 1. नया साल आए, खुशियों की बहार लाए, आपकी जिंदगी में खुशियों का सागर लाए। दूर करें सभी ग़म, सबको खुशियों से भर दे, ये नया साल आपके लिए नई खुशियों की शुरुआत लाए। 2. साल बदलता है, मौसम बदलता है, हर दिल में एक नई आस बंधता है। खुशियों से भरा हो आपका हर दिन, नया साल आपको ढेर सारी खुशियाँ दे जाए। 3. नया साल है, नई बातें हैं, खुशियों की भरमार है, नए सपने हैं। आपके जीवन में सुख और समृद्धि का छाया, 2026 आपके लिए लाए खुशियों का साया। 4. सपनों की दुनिया में खो जाने का वक्त है, नया साल आपके लिए खुशियों का पैगाम लाने का वक्त है...

भारत में सबसे अच्छे ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स

भारत में सबसे अच्छे ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स (विस्तृत जानकारी) आज के समय में इंटरनेट और स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे पैसे कमाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। भारत में लाखों लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप्स का उपयोग करके अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं। छात्र , गृहिणियां , नौकरीपेशा लोग और फ्रीलांसर सभी अपने खाली समय का उपयोग करके ऑनलाइन कमाई कर सकते हैं। ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स कई प्रकार के होते हैं। कुछ ऐप्स छोटे-छोटे टास्क पूरे करने , सर्वे भरने या वीडियो देखने के बदले पैसे देते हैं। वहीं कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं जो लोगों को ऑनलाइन बिजनेस , फ्रीलांसिंग या प्रोडक्ट बेचकर कमाई करने का मौका देते हैं। इन ऐप्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें से अधिकांश ऐप्स में शुरुआत करने के लिए किसी प्रकार का निवेश नहीं करना पड़ता। नीचे भारत में उपयोग किए जाने वाले कुछ लोकप्रिय और भरोसेमंद ऑनलाइन कमाई ऐप्स और उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। 1. Google Opinion Rewards Google Opinion Rewards Google Opinion Rewards एक ऐसा ऐप है जिसमें यूजर्स को छोटे सर्वे...