सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गृहिणियों के लिए Home Business करने के सरल टिप्स





ख़ुशी की बात है कि आज गृहिणियाँ भी काफी स्मार्ट तरीके से घर बैठे ही पैसे कमा रही हैं और अपने परिवार की देखभाल भी ठीक तरह से कर पाती हैं और आर्थिक तौर पर भी अपने आप को मज़बूत बनाए हुए हैं।
आइये हम ऐसे ही कुछ सरल तरीके देखते हैं जिन्हें अपनाकर आजकल की स्मार्ट गृहिणियां घर बैठे ही पैसे कमा रही हैं-

फैशन डिज़ाइनर:

फैशन डिजाइनिंग एक मॉडर्न ट्रेंड उभरकर आया है। लोग डिज़ाइनर कपड़े पहनने के काफी शौक़ीन होते जा रहे हैं। फैशन का नॉलेज रखने वाली महिलाऐं इस क्षेत्र में भी अपनी तकदीर आज़माकर अपना भविष्य बना रही हैं। गृहणियां को अपने घर में ही एक छोटा सा फैशन स्टोर शुरू कर पैसे कमाने का अच्छा पर्याय मिल गया है। यदि आप पहले से ही इस फील्ड से न जुड़ी हों तो भी आप कोई short-term course करके इस तरह का काम शुरू कर सकती हैं।

ट्यूशन क्लासेज:

यदि आपकी पढ़ाने में रूचि है तो ये आपके लिए एक अच्छा आप्शन है।ट्यूशन पढ़ाने के लिए उनको कुछ भी इन्वेस्टमेंट करने की भी ज़रुरत नहीं पड़ती। यदि आपकी teaching skills सचमुच अच्छी हैं या आप उसे improve कर लेती हैं तो आप बहुत अच्छे पैसे कमा सकती हैं। साथ ही ये एक ऐसा profession है जो कभी भी outdated नहीं होता, आपके पास हमेशा काम होता है और consistently आपकी income बनी रहती है।

ऑनलाइन सेलिंग:

आजकल internet की मदद से नए और पुराने सामान बेचे जाने का काफी चलन है। नए सामानों में आप अपनी क्रिएटिविटी से बनाए गए सामान जैसे की पेंटिंग्स, डिज़ाइनर कपडे, पर्स वगैरह बेच सकते हैं। इसी प्रकार नई चीज़ों के साथ ही घर में पड़े पुराने सामान भी बेचे जाते हैं। तो अच्छी खासी मार्केटिंग स्किल्स रखने वाली गृहिणियां इस तरीके से भी पैसे जोड़ रही हैं। ऑनलाइन सेलिंग के लिए आपको
  • अमेज़न
  • फ्लिपकार्ट
  • स्नैपडील,
  • शॉपक्लूज़, आदि.
जैसी साइट्स के सेलर रजिस्ट्रेशन पेज पर जाकर अपने बिज़नस डिटेल्स की जानकारी देनी होगी।
    YouTube Videos:
ये एक बेहद अच्छा और नया तरीका है जिसे smart housewives अपना कर न सिर्फ अच्छी कमाई कर रही हैं बल्कि प्रसिद्धि भी हासिल कर रही हैं। इसके लिए आपको एक कैमरे या मोबाइल की ज़रुरत है जिससे आप अपना विडियो रिकॉर्ड कर सकें और फिर उसे YouTube पर अपलोड कर सकें।
यदि आप कैमरा नहीं फेस करना चाहती तो भी आप अपनी आवाज़ और pics use करके कुछ विडोज तैयार कर सकती हैं और एक source of income create कर सकती हैं।


हॉबी क्लासेज:

इस नए ट्रेंड के चलते कई हॉबी क्लासेस भी देखने को मिलते हैं। जिसमे की गृहणियां जिस कार्य में काफी सक्षम हैं वो दूसरों को सिखाकर पैसे कमा रही हैं। जैसे अगर कोई टेलरिंग, कुकिंग, पेंटिंग, सॉफ्ट टॉय मेकिंग वगैरह जैसे किसी कार्य में खासा ज्ञान है तो वे अपना ज्ञान दूसरों से बांटकर भी कमाई कर रही हैं।

ब्लॉगिंग:

यदि आपको लिखने का शौक है तो आप अपना ब्लॉग (वेबसाईट) लिखकर अच्छे पैसे कमा सकती हैं। और मजे की बात ये है कि आप किसी भी टॉपिक पर ब्लॉग लिख सकती हैं। For example: आप अपने beauty tips लिख सकती हैं, आप अपनी delicious recipes share कर सकती हैं, आप movies, serials, music, sports…किसी भी सब्जेक्ट पर blog लिख सकती हैं। आगर आप ये सोच रही हैं की मुझे computer नहीं आता तो मैं ये सब कैसे करुँगी? तो घबराइए नहीं, ब्लॉग बनाना और उसे चलाना इतना कठिन नहीं है, इसे आसानी से सीखा जा सकता है।

ब्यूटी पार्लर:
आपने अपनी कॉलोनी या किसी सोसाइटी में महिलाओं को घर से ही पार्लर रन करते देखा होगा। यकीन जानिये अगर आपका काम अच्छा है और आपके आस-पास महिलाओं की ठीक-ठाक population है तो ये एक बहुत अच्छा business हो सकता है। यदि आपको इस काम का अनुभव ना हो तो बेहतर होगा कि आप किसी professional institute से training लेकर ही ये काम शुरू करें

बेबी सिटिंग सेंटर और प्ले-वे स्कूल:

आज के दौर में जबकि अपना भविष्य संवारने के लिए पति और पत्नी दोनों ही नौकरी पेशा हो गए हैं, वे अपने बच्चे की देखभाल के लिए चाइल्ड केयर सेंटर की तरफ रुख कर रहे हैं। और इस अवसर का लाभ उठाते हुए कई गृहणियां बेबी सिटिंग और play-way school का काम शुरू कर अच्छे पैसे कमा रही हैं। चूँकि ये छोटे बच्चों से सम्बन्धित काम है इसलिए ये बहुत जिम्मेदारी और patience वाला काम है।

योगा क्लासेस:

आजकल सभी लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक है और बहुत से लोग योग सीखना चाहता है। ज़्यादातर महिलाऐं अपने घर के आस-पड़ोस में ही योगा क्लासेस ढूंढती हैं जिससे कि उनके समय की बचत हो जाए। जिसके चलते गृहिणियां योगा का सही प्रशिक्षण लेकर अपने घर में ही योगा classes चला रही हैं। इस तरह का काम करने का सबसे बड़ा फायदा है कि आप खुद स्वस्थ रहते हैं और साथ ही आपको आर्थिक लाभ भी होता है।

टिफ़िन सर्विस:

लोग नौकरी ढूंढने के लिए अपने शहर को छोड़कर दूसरे शहरों में जाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में उनको घर में बना हुआ खाना मिल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके चलते टिफ़िन सर्विस के चलन में काफी तेज़ी आई है। जिसमे गृहिणियां घर में बने खाने का टिफ़िन सर्विस शुरू कर अपनी आय बढ़ा रही हैं।

ऑनलाइन ट्यूशन:

ऑनलाइन कोचिंग सिस्टम की मांग भी दिन प्रति-दिन बढ़ती जा रही है। जिसके चलते ऑनलाइन ट्यूटर्स की भी ज़रुरत में भी बढ़ोतरी आती जा रही है। ऑनलाइन कोचिंग की वजह से विद्यार्थी और ट्यूटर अपना काफी समय बचा सकते हैं। इसी मांग को देखते हुए ऑनलाइन ट्यूशन के ज़रिये भी गृहिणियां पैसे कमा रही हैं।
आप Tutor.com, OkTutor.net,Wiziq, TutorCity.in, Tutor India जैसी वेबसाइट्स पर ऑनलाइन ट्यूटर बनने के लिए अप्लाई कर सकती हैं.

कैंडल मेकिंग:
आजकल काफी भिन्न-भिन्न प्रकार की कैंडल्स देखने को मिलतीं हैं। आपको ये सुनकर आश्चर्य होगा कि ये ख़ूबसूरत कैंडल्स आप घर बैठे ही बना सकती हैं और इसका उद्योग भी शुरू कर सकती हैं। बस आपको पहले खुद कैंडल्स बनाने का कोर्स करना होगा। इसके साथ ही कैंडल बनाने कि सामग्री जैसे सांचे, मोम वगैरह खरीदने पड़ेंगे।

टेलीमार्केटर:

आजकल टेलीमार्केटिंग का काम भी आप घर बैठे ही कर सकते हैं। बस आपकी आवाज़ अच्छी होनी चाहिए और मार्केटिंग स्किल्स होनी चाहिए। यहाँ आपको लोगों को टेली कॉल करके और कंपनी के प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी देनी होगी ताकि लोग वो प्रोडक्ट खरीदें और कंपनी को फायदा हो। अगर आपकी performance अच्छी रही तो आपको कमीशन भी मिल सकती है।

दोस्तों, अंत में यही कहना चाहूंगा कि हमारे आस-पास बहुत सी संभावनाएं छिपी होती हैं। मैंने जो opportunities शेयर की हैं उसके अलावा भी पैसे कमाने के तरीके हो सकते हैं। बस इतना ध्यान रखिये कि जहाँ कहीं भी आपको लगे कि आपके एफ्फोर्ट्स से लोगों की ज़िन्दगी बेहतर बन सकती हैं, उनकी कोई प्रॉब्लम solve हो सकती हैं वहीँ आपके लिए business opportunities मौजूद होती हैं। इसलिए पैसे कमाने से पहले value create करने के बारे में सोचिये और अपने बिजनेस को अपना best दीजिये, और initial challenges के बावजूद अपने आईडिया पर काम करते रहिये…एक दिन आपको ज़रूर सफलता मिलेगी!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शरद पूर्णिमा 2025: धनोन्‍मुखी बढ़ोत्तरी और समृद्धि का आगमन

शरद पूर्णिमा 2025: धनोन्‍मुखी बढ़ोत्तरी और समृद्धि का आगमन शरद पूर्णिमा का त्योहार भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। यह चंद्रमा की अधिकमात्रा के साथ मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2025 में शरद पूर्णिमा का दिन खासतौर पर इसलिए महत्व रखता है क्योंकि मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा और प्रयास न केवल आत्मा का शुद्धिकरण करते हैं, बल्कि वित्तीय समृद्धि और वैभव में भी वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए, इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि कैसे शरद पूर्णिमा 2025 का दिन अपने साथ अपार धन-वैभव और खुशहाली लेकर आएगा। शरद पूर्णिमा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व शरद पूर्णिमा को 'कृष्णाष्टमी' भी कहा जाता है। यह तिथि चंद्रमा की पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है, और इसके साथ ही रात्रि में मनोहर झरनों के कुंडलित प्रकाश का प्रभाव निरंतर बना रहता है। पुराणों एवं धार्मिक ग्रंथों में इसे अमृतमयी रात्रि के रूप में वर्णित किया गया है, जो विशिष्टत: अपने आध्यात्मिक और मानवीय प्रभावों के लिए जानी जाती है। इस दिन का व्रत और पूजा विशेष फल प्रद...

New Year Shayri in Hindi 2026: नए साल की खुशियों का जश्न

New Year Shayri in Hindi 2026 जैसे ही नया साल 2026 दस्तक दे रहा है, हम सभी के दिलों में नई उमंग और खुशियों की लहर दौड़ने लगती है। नए साल का जश्न मनाने का सबसे खास तरीका है अपने जज़्बातों को खूबसूरत शब्दों में पिरोना। शायरी, एक ऐसा अद्भुत माध्यम है जो हमारे दिल की गहराइयों को छू सकता है और नए साल की बधाइयों को एक खास अंदाज में पेश कर सकता है। यहां कुछ बेहतरीन न्यू ईयर शायरी का संग्रह प्रस्तुत किया गया है, जो आपको और आपके प्रियजनों को इस नए साल की शुभकामनाएं देने में मदद करेगा: 1. नया साल आए, खुशियों की बहार लाए, आपकी जिंदगी में खुशियों का सागर लाए। दूर करें सभी ग़म, सबको खुशियों से भर दे, ये नया साल आपके लिए नई खुशियों की शुरुआत लाए। 2. साल बदलता है, मौसम बदलता है, हर दिल में एक नई आस बंधता है। खुशियों से भरा हो आपका हर दिन, नया साल आपको ढेर सारी खुशियाँ दे जाए। 3. नया साल है, नई बातें हैं, खुशियों की भरमार है, नए सपने हैं। आपके जीवन में सुख और समृद्धि का छाया, 2026 आपके लिए लाए खुशियों का साया। 4. सपनों की दुनिया में खो जाने का वक्त है, नया साल आपके लिए खुशियों का पैगाम लाने का वक्त है...

भारत में सबसे अच्छे ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स

भारत में सबसे अच्छे ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स (विस्तृत जानकारी) आज के समय में इंटरनेट और स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे पैसे कमाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। भारत में लाखों लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप्स का उपयोग करके अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं। छात्र , गृहिणियां , नौकरीपेशा लोग और फ्रीलांसर सभी अपने खाली समय का उपयोग करके ऑनलाइन कमाई कर सकते हैं। ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स कई प्रकार के होते हैं। कुछ ऐप्स छोटे-छोटे टास्क पूरे करने , सर्वे भरने या वीडियो देखने के बदले पैसे देते हैं। वहीं कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं जो लोगों को ऑनलाइन बिजनेस , फ्रीलांसिंग या प्रोडक्ट बेचकर कमाई करने का मौका देते हैं। इन ऐप्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें से अधिकांश ऐप्स में शुरुआत करने के लिए किसी प्रकार का निवेश नहीं करना पड़ता। नीचे भारत में उपयोग किए जाने वाले कुछ लोकप्रिय और भरोसेमंद ऑनलाइन कमाई ऐप्स और उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। 1. Google Opinion Rewards Google Opinion Rewards Google Opinion Rewards एक ऐसा ऐप है जिसमें यूजर्स को छोटे सर्वे...